IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने चौपाल के कुपवी खण्ड के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर, शिमला से चौपाल  क्षेत्र के कुपवी खण्ड के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा भेंट की गई एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह एम्बुलेंस बैंक द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस दूर-दराज के क्षेत्र के निवासियों के कल्याण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला के माध्यम से भेंट की गई।

मुख्यमंत्री ने बैंक के प्रबंधन के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस एम्बुलेंस से कुपवी क्षेत्र के 16,000 से अधिक निवासी लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा और  बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार कामगारों व श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्पः जय राम ठाकुर

Tue Feb 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय मजदूर संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में करूणामूलक आधार पर रोजगार के मामलों की समीक्षा के […]

You May Like

Breaking News