file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

एम्स दिल्ली में 5 दिन उपचार के बाद सकुशल वापस शिमला पहुंचे CM जयराम का गर्मजोशी से स्वागत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली से छुट्टी मिलने के उपरान्त आज शिमला पहुँचे। मुख्यमंत्री गत शुक्रवार से नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती थे।

शिमला पहुंचने पर अन्नाडेल में मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सक्षम गुड़िया बोर्ड का उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, कृषि उत्पाद विपणन समिति शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- CM ने ऊना पटाखा फैक्टरी अग्निकांड पर जताया शोक, हादसे की मंडलायुक्त से जांच के आदेश

Tue Feb 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना जिला के हरोली उप-मंडल के बाथू में एक पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में छः लोगों की मृत्यु हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को […]

You May Like

Breaking News