IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

एशियन जूडो कप के लिए जुब्बल के विवेक ठाकुर को जूनियर भारतीय जूडो टीम का मुख्य कोच किया नियुक्त

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला/चंडीगढ़

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की तहसील जुब्बल के गांव जाखोड़ के रहने वाले विवेक ठाकुर को जूनियर भारतीय जूडो टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आगामी एशियन जूडो कप 2025 के लिए की गई है, जो 13 से 17 जुलाई 2025 के बीच ताइपेई, ताइवान में आयोजित होगा।

विवेक ठाकुर वर्तमान में स्पोर्ट्स काउंसिल चंडीगढ़ यूटी में जूडो कोच के रूप में कार्यरत हैं और वर्ष 2023 से लगातार टीम इंडिया के साथ बतौर कोच जुड़े हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने निम्नलिखित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया:

  • ग्रैंड प्रिक्स 2023, दुशांबे, ताजिकिस्तान
  • एशियन जूडो ओपन 2024, अक्टाउ, कजाकिस्तान
  • सीनियर एशियन जूडो ओपन, हांगकांग
  • एशियन जूडो कप 2025, ताइपेई, ताइवान

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए विवेक ठाकुर के 7 शिष्यों का चयन हुआ है:

सय्यम चौधरी (कैडेट) – 50 किग्रा
हिमांशु (जूनियर) – 60 किग्रा
करण प्रताप सिंह (जूनियर) – 66 किग्रा
फरदीन (जूनियर) – 74 किग्रा
महक सिंह (सीनियर) – 52 किग्रा
नवरूप (जूनियर) – 57 किग्रा
इशरूप नरंग (जूनियर) – 78 किग्रा

खेल करियर:

विवेक ने 1992 में केवल 5 वर्ष की आयु में चंडीगढ़ में कोच श्री कृष्ण लाल के मार्गदर्शन में जूडो की शुरुआत की थी। वे कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता तथा स्कूल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं।
उन्होंने 1999 से 2000 तक लगातार 8 वर्षों तक राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीते।
वर्ष 2000 में उन्हें SAI (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में चयनित किया गया, जहाँ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कोच श्री किशोर कुमार और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता श्री जीवन शर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उपलब्धियां:

  • चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार, 2023
  • एनआईएस डिप्लोमा (2017-18) – जूडो में टॉपर
  • जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 2nd डैन ब्लैक बेल्ट टॉपर
  • जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से ए ग्रेड राष्ट्रीय रेफरी
  • अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडरेशन से लेवल 1 इंस्ट्रक्टर कोर्स कर रहे हैं

पारिवारिक पृष्ठभूमि:
विवेक के पिता बलबीर सिंह ठाकुर, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में शिमला जिले में सेब के बागान संभालते हैं।
उनकी माता संतोष ठाकुर गृहिणी हैं।
पत्नी रंजना राणा पूर्व अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय जूडो चैंपियन हैं, जो एक सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
विवेक के भाई चेतन ठाकुर पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं और एजी पंजाब में सीनियर ऑडिटर के पद पर खेल कोटे से नियुक्त हैं।

विवेक ठाकुर की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आपदा में स्कूल बंद फिर भी शिक्षकों व स्टाफ की ड्यूटी रहेगी जारी, करेंगे ये काम...!

Thu Jul 3 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि खराब मौसम या आपदा प्रबंधन के तहत जब स्कूलों को बंद किया जाता है, तब भी शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह आदेश शिक्षा सचिव की ओर से सभी जिला उपायुक्तों और […]

You May Like

Breaking News