file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुःखद- CM ने ऊना पटाखा फैक्टरी अग्निकांड पर जताया शोक, हादसे की मंडलायुक्त से जांच के आदेश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना जिला के हरोली उप-मंडल के बाथू में एक पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में छः लोगों की मृत्यु हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने तथा दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जय राम ठाकुर ने इस दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार ऊना अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच मंडलायुक्त के माध्यम से करने और उन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवैध पटाखा फैक्टरी को किराए पर भूमि देने के मामले की भी जांच की जाएगी।

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा पीड़ित परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा और अन्य जिला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

निपुण हिमाचल मिशन से प्रदेश के बच्चे बनेंगे निपुण- शिक्षा मंत्री

Wed Feb 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज बच्चों मेें आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक योग्यता विकसित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निपुण हिमाचल मिशन का वीडियो कान्फ्रंेसिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया।उन्होंने कहा कि निपुण भारत योजना केन्द्र सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में एक […]

You May Like

Breaking News