CM जयराम ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ट्रांस गिरि को ट्राईबल घोषित करने का किया आग्रह

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सिरमौर जिले के ट्रांस गिरि क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र और हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति घोषित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र के आसपास के इलाके को पहले ही जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करना क्षेत्र के लोगों की जायज मांग है, क्योंकि इससे 144 पंचायतों की लगभग तीन लाख आबादी लाभान्वित होगी।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के लिए अतिरिक्त और विशेष बजट सुनिश्चित होगा, बल्कि इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने राज्य में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में भी चर्चा की और केंद्र के हर संभव सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बजट में प्रस्तावित कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक में बहुमूल्य जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य की मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से की हिमाचल प्रदेश को शत-प्रतिशत हरित ऊर्जा उत्पादन राज्य बनाने के लिए सहायता की मांग

Sat Mar 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिल्ली मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से भेंट की।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य शीघ्र ही हरित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने राज्य की थर्मल पावर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए मंत्रालय से सहयोग […]

You May Like