IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

मनाली में तापमान ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड- 27.5 डिग्री रिकॉर्ड, सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा चल रहा है तापमान

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में तापमान ने इस बार 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2004 में मनाली में अधिकतम तापमान मार्च माह में 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जिसके बाद अब इस साल मार्च माह में 27.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

वीरवार को शिमला सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगो को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। बारिश होने से तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह तक बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बारिश नहीं हुई जबकि 25 मार्च से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ एक स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है और आने वाले 24 घंटों में भी प्रदेश के किन्नौर लाहौल स्पीति और चंबा में बारिश होने की आशंका है।

प्रदेश में 25 मार्च के बाद मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ज्यादा चल रहे है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS झाखड़ी में आयोजित 21वें अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगता में BBMB ने SJVN को हरा कर जीता ख़िताब, PGCIL तीसरे स्थान पर

Fri Mar 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, झाखड़ी नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में आयोजित 21वें अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगता जोकि पावर स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में सम्पन्न हुई जिसका 25 मार्च को समापन हुआ l प्रतियोगता का अंतिम और निर्णायक मैच एसजेवीएन एवं बीबीएमबी के मध्य खेला गया। अत्यंत रोचक […]

You May Like

Breaking News