खेलो इण्डिया गेम्स- 2022 के लिए 19-20 दिसम्बर को होंगे ट्रायल, 31 जनवरी से मध्यप्रदेश में होगा आयोजन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि विभाग द्वारा 31 जनवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक मध्यप्रदेश में खेलो इण्डिया गेम्स, 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टीम चयन करने के लिए लुहणु स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बिलासपुर में ट्रायल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला कब्बडी टीम के चयन के लिए 19 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे तथा पुरूष बॉलीबाल टीम चयन के लिए 20 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे ट्रायल किए जाएंगे।


प्रवक्ता ने कहा कि स्पर्धाओं के लिए 1 जनवरी, 2004 के बाद जन्में खिलाड़ी ही पात्र होंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र (कम से कम 5 वर्ष पहले यानि नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारी जारी) में से कोई दो प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों की एक सत्यापित प्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित लुहणु स्पोटर्स काम्पलेक्स बिलासपुर में उपलब्ध करवाऐं।

Share from A4appleNews:

Next Post

"डिनर" नहीं राजीव शुक्ला आज हिमाचल विधायकों को दिल्ली में देंगे "लंच"

Thu Dec 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिल्ली हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का डिनर अब लंच में तब्दील हो हया है। हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को शुक्ला ने डिनर देने कीबात कही थी। डिनर के बहाने हिमाचल सरकार के गठन को लेकर भी चर्चा की जानी है। साथ आगामी सरकार के कामकाज की रूपरेखा […]

You May Like