ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब न ट्यूशन सेंटर चला पाएंगे और न ही स्कूल से छुट्टी हाेने के बाद घर पर ट्यूशन पढ़ा पाएंगे। यदि वह ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ जांच होगी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सस्पेंड भी किया जा सकता है। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि निदेशालय में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ शिक्षक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की जगह ट्यूशन पढ़ने का दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी व निजी स्कूलों के शिक्षकों के ट्यूशन पढ़ाने पर हिमाचल एजूकेशन कोड के तहत रोक लगाई गई है। निजी स्कूलों के शिक्षक भी बच्चों को ट्यूशनस के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा मामला आता हैं तो नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को दिया शिमला आने का न्यौता, कांग्रेस सरकार बनाने को आश्वस्त

Thu Dec 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होनी है लेकिन कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर पूरी आश्वासत नजर आ रही है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता तक दे दिया है । […]

You May Like