file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस हुई मुखर, शिमला DC ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस मुखर हो गई है। शनिवार को महिला कांग्रेस ने शिमला में कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार को महिला युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार लोगों को महंगाई का तोहफ़ा दे रही है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 5 राज्यों में हुए चुनावों के बाद एकाएक रसोई गैस पेट्रोल डीजल और खाद्य वस्तुओं के दामों में  वृद्धि कर दी और जीत का तोहफा देश की जनता को दिया। जिससे महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है।

रसोई गैस के सिलेंडर में सीधे ₹50 बढ़ा दिए गए और अन्य खाद्य वस्तुएं महंगी कर दी है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से  आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।

2014 में जब यूपीए की सरकार थी तो  450 रुपए गैस सिलेंडर के दाम थे ओर उस समय  भाजपा की नेत्रियां सर पर सिलेंडर लेकर  सड़कों पर उतरती थी लेकिन अब जब रसोई गैस के सिलेंडर एक हजार से ज्यादा हो गया है अब उन को  महंगाई नजर नहीं आ रही।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यो में मिली जीत का तोहफा देश के लोगो को तोहफा दिया है। महिला कांग्रेस ने इसके खिलाफ आज प्रदर्शन किया है और आने वाले दिनों में प्रदेश भर ने उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

Share from A4appleNews:

Next Post

MC शिमला चुनावों के लिए सभी 41 वार्डों में 25 सूत्रीय मांगों के साथ उम्मीदवार उतारेगी राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी, भट्टाकुफर में खोला पार्टी कार्यालय

Sat Mar 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला नगर निगम शिमला के चुनाव की सुगबुगाहट के साथ राजनीति भी चरम पर पहुंचने लगी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच में चुनावी जंग देखती रही शिमला की जनता को रिझाने के लिए अब नई सदी की नई सोच व नया नेतृत्व को लेकर चलने वाली राष्टीय […]

You May Like

Breaking News