file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

MC शिमला चुनावों के लिये कांग्रेस ने उतारी दिग्गज़ों की ‘फ़ौज’, समन्वय, रणनीति व कैम्पेन कमेटियां गठित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये समन्वय समिति के साथ साथ रणनीति व कैम्पेन कमेटियों का गठन कर दिया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकरणी सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इन समितियों को अधिसूचित कर दिया है।

चुनाव समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक हर्ष महाजन, कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक नंद लाल, राजेंद्र राणा, कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह,मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक रोहित ठाकुर, पूर्व विधायक आदर्श सूद, हरभजन सिंह भज्जी व प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा को शामिल किया गया हैं।

स्ट्रेटेजी कमेटी में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महासचिव महेश्वर चौहान, प्रभारी शिमला शहरी हरिकृष्ण हिमराल, हरीश जनारथा, अरूण शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर ठाकुर, कांग्रेस सचिव अमित नंदा, इंद्रजीत सिंह, धर्मपाल ठाकुर, सत्यजीत नेगी, संजीव कुठियाला के अतिरिक्त सभी मौजूदा पार्षद व पूर्व नगर निगम शिमला के पार्षद इस समिति के सदस्य नामित किये गए है।

कैम्पेन कमेटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह, रघुवीर सिंह बाली, सयुंक्त सचिव गोकुल बुटेल, विधायक आशा कुमारी, जगत नेगी, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, विनय कुमार, लखविंदर राणा, संजय अवस्थी, पवन काज़ल, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, सतपाल रायजादा, राजेन्द्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, रामलाल ठाकुर, सुंदर ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, कांग्रेस महासचिव दवेंद्र जग्गी, हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख भी इस समिति के सदस्य नामित किये गए है।

Share from A4appleNews:

Next Post

3 जनवरी 2022 तक 2 वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान, JOA-IT को भी प्रदान करने की CM ने की घोषणा,

Sun Apr 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उच्च वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए विभिन्न विभागों में 3 जनवरी, 2022 से पूर्व कार्यरत कर्मचारियों को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने के उपरान्त अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने जूनियर […]

You May Like

Breaking News