IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

‘आप’ की लोकप्रियता से घबराई ‘BJP’ कर रही ‘फ़ोन टेपिंग’ लोगों को पद का प्रलोभन देकर करवा रही भाजपा में शामिल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।जिसके बाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।

पार्टी का कहना है कि बीजेपी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है जिसके बाद इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है जिसे भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। आम आदमी पार्टी के लोगों को पैसे व पद के प्रलोभन देकर बीजेपी में शामिल किया जा रहा है।

पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है और जल्द ही इसका गठन भी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में मजबूत है। लोग बीजेपी व कांग्रेस से परेशान है।

नगर निगम चुनावों में आप प्रदेश में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बीजेपी पर आप के लोगों के फोन टेप करने का आरोप लगाया है। बीजेपी की सरकार तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। जिसको बर्दास्त नही किया जाएगा इसकी जांच होनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर- हिमाचल सरकार ने 20 IAS और 8 HAS अधिकारियों के किए तबादले- 4 को अतिरिक्त कार्यभार

Tue Apr 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी आदेशों के तहत 20 आईएएस अधिकारियों को बदल गया है। जबकि 8 HAS अधिकारियों का भी फेरबदल किया है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि […]

You May Like

Breaking News