“आप” हिमाचल में नहीं कोई वजूद, हमें कॉपी करने की जरूरत नहीं, HRTC में महिलाओं को 50% किराए से बढ़ेगी बचत- सुरेश कश्यप

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सांसद व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल दिवस पर सीएम जयराम द्वारा की गई घोषणाओं की सराहना की है।
60 यूनिट से बढ़ाकर 125 यूनिट घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली शुल्क देने के निर्णय से 11 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस पर अढाई सौ करोड़ रुपये व्यय होंगे।


जल जीवन मिशन में हिमाचल अग्रणी राज्य है। पिछले 7 सालों में 7 लाख 63 हजार नल कनेक्शन लगाए गए थे। पिछले ढाई वर्ष में 8 लाख 37 हजार नल कनेक्शन प्रदेश में लगाये गए। 814 करोड़ रुपये इस पर खर्च हुए है। सात सालों से अधिक नल इस सरकार ने ढाई साल में लगा दिए है। इस वर्ष के अंत तक हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाएंगे।

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराये में छूट दी है । इससे पूर्व भी विशेष दिवस पर बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा धूमल सरकार में दी है। उन्होंने कहा कि आधा किराया माफ़ होने से महिलाओं की बचत में इजाफा होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिलाओं को HRTC बस किराए में 50% छूट देने के फैसले के विरोध में उतरे निजी बस ऑपरेटर, ज्ञापन सौंप की फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग

Sat Apr 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  महिलाओं को सरकारी बसों में किराए में 50 फीसदी किराए में छूट देने के फैसले के खिलाफ निजी बस ऑपरेटर उतर आए हैं और सरकार से दोबारा से इस फैसले पर विचार करने की मांग की है। निजी बस ऑपरेटरों का […]

You May Like

Breaking News