IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दर्दनाक- रामपुर बुशहर में टिप्पर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 3 युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों ने NH-5 किया जाम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

पुलिस कार्यप्रणाली से नाखुश लोगो ने नेशनल हाइवे 5 किया जाम।  जब तक उच्च अधिकारी न पहुंचे तब तक जाम ना खोलने पर अड़े लोग

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला जिला के रामपुर के समीप सफ़ेद ढांक नामक स्थान  में टिप्पर  ने बाइक को जोरदार  टककर मारी। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवको  की मौके पर ही मौत हो गई।

ग़ुस्साये लोगो ने नेशनल हाइवे किया है तीन घंटे से जाम। पुलिस पर टिप्पर चालक को बचाने का भी दुर्घटना में मारे गए युवको के परिजनों ने लगाया है। 

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह रामपुर के समीप  टिपर नंबर एचपी 95-8200 ने मोटरसाइकिल नंबर एचपी06 ए-7848 को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।   

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना एचपी 95-8200 टिपर चालक देवी राम पुत्र कुमत राम विला के तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई।

उधर पुलिस पर टिप्पर चालक  को बचाने व परिजनों को समय पर सूचित न करने का आरोप लगाते हुए मृतकों के रिश्तेदारों ने शवों को लेने से इंकार किया और महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी के समीप नेशनल हाइवे जाम किया है। वे मांग कर रहे है जब तक उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते जाम नहीं खोलेंगे।

उन्होंने बताया की रामपुर आस  सीसीटीवी कैमरे तक नहीं जिस से वास्तविकता  पता चले। इस दुर्घटना की सुचना पुलिस को  सेंकी गुप्ता ने दी और बताया कि जब वह सफेद  ढाका के पास अपनी कार से रामपुर जा रहे थे। तभी एक  तभी एक टिपर नंबर एचपी 95-8200 ने मोटरसाइकिल नंबर एचपी06 ए-7848 को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


मृतकों में मकैनिक विनोद पुत्र जियालाल निवासी चौरा जिला किन्नौर उम्र 28 वर्ष, राहुल पुत्र रमेश सैनी उम्र 20 वर्ष कोटला ज्यूरी निवासी जिला शिमला, अनित पुत्र राजपाल रुपी जिला किन्नौर निवासी उम्र 20 वर्ष,शामिल है।

मृतक युवक के रिश्तेदार सोनू ने बताया की हमे पुलिस की लापरवाही लग रही है। परिजनों को पुलिस ने देर से सूचित किया।  उन्होंने मांग की की टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

तहसीलदार रामपुर जय चंद ने बताया घटना की सुचना मिलते ही प्रशासन की ओर से वे मौके पर पहुंचे। ताकि फौरी राहत आदि  दी जा सके। सड़क दुर्घटना हुई है , पुलिस मामले की कढ़ाई से जांच कर रही है। दोषी को सख्त सजा हो प्रशासन पूरा प्रयास करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

'किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी' 27 अप्रैल को CSC के माध्यम से आयोजित होगा प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यक्रम

Mon Apr 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी रविवार को ग्राम सभा दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त ग्राम सभाओं में किसान गोष्ठी का आयोजन तथा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नजदीकी बैंक शाखाओं के कर्मचारियों ने किसानों को केसीसी के बारे विस्तृत जानकारी दी। वहीं, इसके अन्तर्गत प्रत्थेक […]

You May Like

Breaking News