‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ 27 अप्रैल को CSC के माध्यम से आयोजित होगा प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यक्रम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

रविवार को ग्राम सभा दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त ग्राम सभाओं में किसान गोष्ठी का आयोजन तथा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नजदीकी बैंक शाखाओं के कर्मचारियों ने किसानों को केसीसी के बारे विस्तृत जानकारी दी।


वहीं, इसके अन्तर्गत प्रत्थेक ग्राम पंचायत एवं ब्लाॅक स्तर पर भी किसानों के लिए जागरूकता हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा की जानकारी बीडीओ काॅफ्रेंस के जरिये 27 अप्रेल को दी जाएगी।

सीएससी के जिला प्रबंधक काकू कपूर ने बताया कि किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को किसान के्रडिट कार्ड से संतृप्त करने के लिए यह अभियान 24 अप्रेल से 01 मई तक चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी लाभप्रद योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसकी जानकारी एप्लिकेशन में दस्तावेज एवं जानकारी कृषि अधिकारी, काॅमन सर्विस सेंटर संचालक तथा सीएससी प्रबंधक द्वारा दी जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन सीएसी एवं किसान कल्याण एवं कृषि विभाग आपसी समन्वय से करेंगे।
24 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को बताया गया कि जिन किसानों ने अभी तक किसान के्रडिट कार्ड नहीं बनवाया है वे नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अरे वाह- मनाली- लेह सड़क मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू, रोजाना दोपहर एक बजे तक जा सकेंगे वाहन

Mon Apr 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति छोटे वाहनों के मनाली लेह मार्ग बारालाचा दर्रे से छोटे वाहनों के लिए हर दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। प्रशासन ने उक्त मार्ग पर निरीक्षण किया जोकि सफल रहा। वही वाया शिंकुला मार्ग पहले ही खोला जा चुका है। जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि […]

You May Like