1 जुलाई से भारत सरकार द्वारा एक सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का निर्णय, पर्यावरण बचाव की दृष्टि से अहम- प्रबोध

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

गेयटी थिएटर और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पर्यावरण दिवस का आयोजन दिन भर मनाया जाएगा उत्सव, सेंकड़ो लोगों ने लिया हिस्सा लोगों को किया जा रहा जागरूक ।

लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के नेतृत्व में और 1973 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस। Environment department or pollution control बोर्ड के माध्यम से गेयटी थियेटर और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दिनभर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को जागरूक किया  जाएगा।  

संत निरंकारी मिशन संस्था ने शिमला के रिज पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया और नुक्कड़ और पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया।

इसमें प्रमुख वित्त सचिव प्रबोध सक्सेना ने  इसका शुभारंभ किया और मौजूद जनता पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई।

लोगों को जागरूक करते हुए संस्था के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से पेड़ लगाने और प्लास्टिक से मिट्टी को होने वाले नुकसान से जनता को सचेत करने का प्रयास किया और कूड़े के सही निपटारण का भी संदेश दिया।

प्रबोध सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि महीनो से चली आ रही छात्रों की एनवायरमेंटल क्विज का आज फिनाले है।

1 जुलाई से पर्यावरण को बचाने को लेकर क्रांतिकारी कदम उठाया जा रहा है जिसमे भारत सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि लोगों को स्वेच्छा से इसे अपनाना चहिए जिससे पूरे देश के साथ- साथ हिमाचल प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य बना रहे।

प्लास्टिक बोतल का प्रयोग न किया जाए और न ही कूड़े को जलाया जाए बल्कि पृथक कर उसका सही निपटरण किया जाए ताकि पर्यावरण दूषित न हो।

बाइट,,, प्रबोध सक्सेना,,,प्रमुख सचिव वित्त ||

Share from A4appleNews:

Next Post

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना से हो रहा युवाओं का कौशल संवर्द्धन, रोजगार और स्वरोजगार के मिल रहे हैं पर्याप्त अवसर

Sun Jun 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला युवा राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं और इस निधि का सही उपयोग करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की नवोन्मेषी योजनाओं के माध्यम से युवाओं का कौशल संवर्द्धन किया जा रहा है। ग्रामीण युवाओं को संगठित और असंगठित क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त […]

You May Like

Breaking News