file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

Breaking- 1989 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी के संजय मूर्ति होंगे नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

1989 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी के संजय मूर्ति भारत सरकार में नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक होंगे। वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे के संजय मूर्ति जल्द कार्यभार संभालेंगे। इस बाबत राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है।

वह मौजूदा CAG गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे। मुर्मू को अगस्त 2020 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 20 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले मुर्मू जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे।

केंद्र सरकार ने IAS के संजय मूर्ति को नया CAG नियुक्त किया है। के संजय मूर्ति इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होल्डर है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कैडर में 13 साल तक काम किया है। इस दौरान वह तीन जिलों में DC रहे। 2002-2007 के दौरान उन्होंने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और संचार एवं आईटी मंत्रालय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम किया।

इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट हैदराबाद में तीन साल तक सेवा दी। 2007 में राज्य सरकार में लौटने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी का पद संभाला। 2011 से 2013 तक वह राज्य सरकार में प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में तैनात रहे।

2013-2014 तक हिमाचल प्रदेश सरकार के परिवहन, आवास और शहरी विकास मंत्रालय में प्रधान सचिव का पदभार भी संभाला।

वह 2014 में संयुक्त सचिव के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शामिल हुए और इस क्षेत्र में प्रसारण लाइसेंसिंग और सामग्री विनियमन के प्रभारी रहे।

वह 2018 में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में शामिल हुए और सार्वजनिक कार्यों, दिल्ली विकास प्राधिकरण और शहरी परिवहन से संबंधित मामलों की देखरेख की।

वह एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड बोर्ड के निदेशक भी रहे। इसके बाद उनको उच्च शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

काम की खबर- दिल्ली में प्रदूषण से HRTC के 13 बस रूट बंद, पढ़ें कौन से रूट होंगे प्रभावित

Tue Nov 19 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी दिल्ली प्रदूषण से प्रभावित होने के चलते HRTC ने 13 रूट बंद कर दिए हैं। अत्यधिक प्रदूषण से राहत पाने के लिए दिल्ली में केवल इलैक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 टाइप की बसें ही प्रवेश कर सकती हैं। प्रदेश में इन बसों की कमी होने के चलते […]

You May Like

Breaking News