“नशे से क्षीण हो रही युवाओं के सोचने समझने की शक्ति”- महिला मंडल और चंभू युवक मंडल सरदाबाग उरटू ने चलाया भांग उखाड़ो अभियान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी
गत दिनों महिला मंडल उरटू और चंभू युवक मंडल सरदाबाग (उरटू) के स्वयंसेवियों ने साथ मिलकर गांव में उगी भांग की अवांछित खेती उखाड़ी।

भांग की खेती को नष्ट करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर करना है । आज का युवा वर्ग भांग के नशे की चपेट में आ रहा है इससे उसका शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी रुक रहा है ।

प्रधान महिला मंडल उरटू मति दामोद्री देवी का कहना है कि भांग से आज समाज में बहुत सी दुष प्रवृतियां बड़ रही है। खास तौर युवा वर्ग आज नशा करने में संतलिप्त है जिससे उनका भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर हो रहा है उनकी सोचने समझने की शक्ति छोटी उम्र में ही क्षीण हो रही है।

साथ में भांग की अवांछित खेती से सांप इत्यादि विषैले जीवों के बड़ने का डर रहता है।

इस अभियान को सफलपूर्वक करने में सभी स्वयंसेवी महिलाओं और को युवाओं ने अपनी -अपनी भूमिका भरपूर ढंग से निभाई विशेषतौर पर प्रधान चंभू युवक मंडल सरदाबाग (उरटू ) विरेन्द्र सिंह जी का इस अभियान को सफल बनाने में अपना खास योगदान रहा।

Share from A4appleNews:

Next Post

रक्षा बंधन- अफवाहें, भ्रम और निवारण- इस बार कई शुभ संयोग लेकर आ रहा है पर्व, बहनें प्रदोष काल में भी बांध सकती हैं 'रक्षा सूत्र'- पंडित डोगरा

Mon Aug 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्यौहार रक्षा बंधन इस साल कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। साल 2022 में रक्षा बंधन के दिन सौभाग्य व आयुष्मान योग बन रहा है। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष व अंक ज्योतिष के ज्ञाता पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार, आयुष्मान […]

You May Like

Breaking News