IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बधाई- NCRB द्वारा अपहरण और लापता व्यक्तियों का पता लगाने में हिमाचल पुलिस को देशभर में दूसरे स्थान पर आंका

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी वर्ष 2021 के आंकड़ों में अपहरण और लापता व्यक्तियों का पता लगाने में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम अपराध दर वाला शांतिपूर्ण राज्य है।

इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को आधुनिक सुविधाएं एवं नवीनतम प्रौद्योगिकी उपलब्ध करवाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बदलती परिस्थितियों के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में अच्छे सुधार लाए हैं।

उन्होंने दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करके विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य पुलिस के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षोंे के दौरान पुलिस कर्मियों के सैंकड़ों पद भरे गए हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई नए थाने और चौकियां भी खोली गई हैं। पुलिस बल में त्वरित आवाजाही सुनिश्चित बनानेे के लिए लगभग 350 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण और ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

SDM रामपुर ने युवाओं व पात्र लोगों को 11 सितम्बर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का किया आहवान

Fri Sep 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरचुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र रामपुर-66 में इन दिनों विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं को नामांकित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को 11 सितम्बर तक चलाया जाएगा। जिन युवाओं की आयु 1 october 2022 तक 18 वर्ष हो रही है, वह […]

You May Like

Breaking News