एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियामावली के प्रावधानों एवं उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार एक अप्रैल, 2020 से भारत स्टेज-4 (बीएस-4) युक्त वाहनों का विक्रय एवं पंजीयन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने परामर्श दिया कि ऐसे वाहन जो क्रय कर लिए गए हैं परन्तु विभिन्न कारणों से पंजीकरण के लिए शेष हैं, उन्हें तुरन्त पंजीकृत कर लिया जाए।
प्रवक्ता ने बताया कि मार्च, 2020 में विक्रय होने वाले वाहनों के संबंध में यह कार्यवाही 25 मार्च, 2020 तक पूर्ण करना सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि किसी वाहन का पंजीयन इस अवधि के दौरान नहीं हो पाता है तो ऐसे मामलों में वाहन स्वामी स्वयं उत्तरदायी होगा।
Next Post
किन्नौर के किल्बा में दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Tue Feb 25 , 2020
एके नेगी, एप्पल न्यूज़, किन्नौर जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला तहसील के तहत किल्बा गाँव के एक ग्रामीण मंगत राम के दो मंजिला मकान में आग लगी है जिसके चलते मकान के मालिक को लाखो का नुकसान हुआ है। मामला बीती रात डेेेढ़ बजे का है जब मंगत राम का […]



