file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुःखद- शिमला में घंडल के समीप HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, 3 की मौत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के घंडल के समीप एचआरटीसी बस और कार के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को पुलिस चौकी धामी को घंडल के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की।

दुर्घटना के समय कार में दो पुरुष और दो महिलाएं समेत कुल चार लोग सवार थे। हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान 57 वर्षीय दयानन्द पुत्र ठाकरू राम, उनकी 52 वर्षीय पत्नी हेमलता तथा 75 वर्षीय विद्यादेवी पत्नी ठाकरू राम, सभी निवासी गांव फान्जी, डाकघर घणागूघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।


कार चालक मनीश पुत्र दयानन्द दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।
पुलिस थाना बालूगंज में हादसे के संबंध में अभियोग संख्या 198/2026 के तहत धारा 281, 125(a) और 106(1) BNS में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगामी अन्वेषण जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"सरकार गांव के द्वार" कार्यक्रम 30 सितंबर को जगातखाना में, 8 पंचायतों के लोग अनिरुद्ध सिंह के समक्ष रख सकेंगे समस्याएं

Thu Sep 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, निरमंड/रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर को निरमंड उपमंडल के जगतखाना में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं और मांगे […]

You May Like

Breaking News