IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ऊना में कांग्रेस नेता की हत्या- CM चुनावी सभाओं में मस्त-कानून के रखवाले भाजपा नेताओं की सुरक्षा में, अपराधियों को सत्ता पक्ष का पूरा संरक्षण- प्रतिभा सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि दिनदहाड़े हत्याएं, लूटपाट, मारपीट व महिलाओं के साथ बढ़ते जघन्य अपराधों से देव भूमि शर्मसार हो रही है।

जयराम सरकार सरकारी खर्च पर अपनी चुनावी सभाओं में मस्त है। अपराधी आते है किसी को भी गोलियों से भून कर बेखौफ वापस चले जाते है।

उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार की प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नही रह गई है। समाज विरोधी तत्वों के हौसले बुलंद है क्योंकि कानून के रखवाले भाजपा नेताओं की सुरक्षा में जुटे है,और अपराधियों को सत्ता पक्ष का पूरा सरंक्षण है।

प्रतिभा सिंह ने ऊना में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की दिनदहाड़े गोलियों से निर्मम हत्या पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

उन्होंने इस हत्याकांड में शमिल अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष पुलिस चौकसी करने को भी कहा है।

उन्होंने कहा है कि इस हत्याकांड से इस पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है,इसलिए लोगों की सुरक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही सहन नही की जा सकती।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोगों को न्याय के लिये सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। गत दिन गग्गल में लोगों को मुख्यमंत्री का काफिला रोककर उन्हें मारपीट के मामलें पर अपनी व्यथा सुननी पड़ी।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही नही कर पा रही है।

प्रतिभा सिंह ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करते हुए विशेष चौकसी बरती जानी चाहिए क्योंकि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।

उन्होंने कहा है कि शांत हिमाचल को अशांत बनाने के किसी भी प्रयास को कभी सहन नही किया जा सकता इसलिए समाज विरोधी तत्वों पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल चुनाव से पहले हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा, 389 गाँव आएंगे दायरे में, मुख्यमंत्री ने किया केंद्र का धन्यवाद

Thu Sep 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जल्द जनजातीय दर्जा देने को केंद्रीय मंत्री मंडल ने मंजूरी दे है. गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा भी मिल गया है। हाटी समुदाय पांच दशकों से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहा था. इस फैसले के बाद […]

You May Like

Breaking News