IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर, रिवाज नहीं भाजपा सरकार बदलेगी- प्रतिभा सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर जोरों से चली है। प्रदेश में भाजपा रिवाज बदलने की बात बार बार कह रहे है, जबकि लोगों ने भाजपा सरकार को बदलने का पूरा मन बना लिया है।


मनाली व कुल्लू में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवनेश गौड़  व सुंदर ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की जुमलेबाजी नही चलने वाली।

उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता केंद्र के नाम पर वोट मांग रहें है। भाजपा के यह नेता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को कोई मुद्दा नही मानती।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, यही बजह है कि उन्हें केंद्र की योजनाओं का बखान करना पड़ रहा है।

प्रदेश सरकार की कोई भी ऐसी उपलब्धि नही है जिसके नाम पर वह वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज 70 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डूब चुका है।

भाजपा  जो प्रदेश में डबल इंजन का दावा करती रही है इसके दोनों इंजन बुरी तरह फेल हुए है। केंद्र ने प्रदेश की कोई ऐसी मदद नही की है जिससे प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था में कोई सुधार हो पाता।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी,साथ ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से राहत देने के लिये 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सुनिश्चित आय व बेरोजगारों को स्व रोजगार शुरू करने के लिये 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुराचारियों के बल पर चुनाव लड़ रही भाजपा, "राहुल गांधी दुष्प्रचार मंत्रालय" का गठन करे केंद्र- स्मृति ईरानी को बनाए मंत्री- सुप्रिया श्रीनेत

Fri Nov 4 , 2022
मनाली की घनौनी घटना पर घेरा भाजपा सरकार को एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों पर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले बोले। उन्होंने कुल्लू जिले के मनाली में दो वर्षीय मासूम के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर […]

You May Like

Breaking News