IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

डबल इंजन सरकार का पहला इंजन 12 नवम्बर को और दूसरा 2024 में होगा फेल, आनी में बोले- सचिन पायलट

आनी में कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में जनता से मांगे वोट 

कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देनी हैं तो हाथ करें मजबूत 

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

जनता की दुश्मन डबल इंजन की भाजपा सरकार का पहला इंजन जनता 12 नवम्बर को हिमाचल की जनता फेल करेगी और दूसरे की बारी 2024 में आएगी।

यह बात कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कृषि कानून को पहले जबरन लागू किया, करीब डेढ़ साल में सैकड़ो किसानों ने आत्महत्या कर दी, उसके बाद किसानों से बात किये बिना ही कानून वापिस ले लिया गया। जबकि जनता पूछ रही है कि जब कानून वापिस लेना ही था तो लागू किया ही क्यों था ?

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में सिर्फ भरष्टाचार को ही बढ़ावा दिया, जबकि शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य में पूरी तरह फेल रही है और अबकी बार जनता ने पूरा मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। 

भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र तो निकाला है लेकिन उन्हें चाहिए था कि वे अपने पांच साल के कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखते।

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की देश मे जहां जहां सरकार है वहां ओपीएस लागू कर दिया जा रहा है, जबकि हिमाचल में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही ओपीएस लागू कर दी जाएगी, जिसको अपने मेनिफेस्टो में लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि आनी से लोगों के भरोसे बंसी लाल को कांग्रेस का टिकट दिया गया है, जिन्हें जीता कर विधानसभा में भेजने का जिम्मा भी आनी की जनता का है।

सचिन पायलट ने कहा कि आनी से भाजपा ने पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर का टिकट काम न करने पर काटा है, जबकि जिसे टिकट दिया है, उसका कोई अता पता ही नहीं।

जबकि कांग्रेस पार्टी 135 वर्ष पुरानी पार्टी है और उसने बंसी लाल जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट दिया है।

सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि वे जब मुख्यमंत्री थे तो क्षेत्र का अथाह विकास करवाया , वे जो कहते थे पत्थर की लकीर होती थी और करके दिखाते थे।

जबकि वर्तमान भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथ मे कुछ भी नहीं है, सब कुछ दिल्ली से इशारा मिलने पर ही होता है।

पसचिन पायलट ने जनता से वचन मांगा कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो आनी से बंसी लाल को जिताकर प्रदेश कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS झाकड़ी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 का समापन

Mon Nov 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी1500 मेगावॉट, नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन में दिनांक 31.10.2022 से 06.11.2022 तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत -विकसित भारत पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 का आयोजन सतर्कता विभाग झाकड़ी द्वारा केन्द्रीय सतर्कता आयोग, अध्यक्ष एंव प्रबंध निदेशक एसजेवीएन, नंद लाल शर्मा, मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रेम प्रकाश के दिशा निर्देशानुसार परियोजना […]

You May Like

Breaking News