सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रतिभा सिंह ने “गुरु नानक देव” जयन्ती पर दी बधाई

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरु नानक देव जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का संदेश हमें पवित्र, संवदेनशील जीवन तथा समावेशी समाज की राह दिखाता है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी की शिक्षाओं ने हमें करूणामय, संवदेनशील और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने श्री गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव गुरुपर्व पर प्रदेशवासियों को विशेष तौर पर सिख समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि श्री गुरुनानक देव जी ने मानवता की रक्षा के लिए सिख धर्म की स्थापना की।उन्होंने कहा है कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरजेवाला ने PM मोदी व CM जयराम को दी "गुरु- चेले" की संज्ञा, बोले- ये गुरु- चेला निकले सबसे बड़े "जुमलेबाज़"

Tue Nov 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्यसभा सांसद व कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शिमला में कहा कि देवभूमि की परिवर्तन परंपरा है। भजपा के झूठ, फरेब से प्रदेश की जनता त्रस्त है। महंगाई से सभी परेशान हैं और बेरोजगारी से युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। गैस सिलेंडर और डीजल […]

You May Like

Breaking News