file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

29 दिसंबर से बदलेगा मौसम, नववर्ष पर बर्फबारी की आस रह सकती है अधूरी, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत…

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में मौसम एक बार फिर अपने कड़े तेवर दिख सकता है।इसके साथ ही सर्द हवाओं से अभी निजात मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

आने वाले दिनों में 29 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दो दिन तक देखने को मिल सकता है। जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 29 से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है।जिसके कारण चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, शिमला और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 और 30 को बर्फबारी होने की संभावना है।

वही इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।28 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।मैदानी इलाकों में अभी आने वाले दिनों में धुंध बने रहने की संभावना है।30 दिसंबर के बाद मैदानी इलाकों में धुंध का प्रकोप कम होने के आसार हैं।

तापमान की बात की जाए तो केलांग में तापमान -5.1, किन्नौर में शून्य से कम दर्ज किया गया है वहीं मंडी में 0.5 डिग्री तापमान चल रहा है।2016 के बाद प्रदेश में अभी तक दिसंबर माह में सबसे अधिक ड्राई स्पेल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दो दिन तक बना रहेगा।उसके बाद एक बार फिर नववर्ष पर पर्यटकों के लिए बर्फबारी होने की आस अधूरी रह सकती है तथा प्रदेश में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPPSC हमीरपुर पेपर लीक घोटाले की DIG जी. शिवकुमार, 3 SP, 4 ASP व 3 DSP सहित पूरी टीम करेगी जांच, उखड़ेंगे कई गढ़े मुर्दे- जहां दफन है युवाओं की "आस"

Tue Dec 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि इस तरह का कदाचार काफी समय से चल रहा था और ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन पारदर्शिता से नहीं कर रहा था।नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू […]

You May Like

Breaking News