ब्रेकिंग- लोहड़ी पर कर्मचारियों को मिल सकता है OPS का तोहफा, सुक्खू सरकार की पहली बैठक 13 जनवरी को शिमला में

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल की नवनिर्वाचित सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद अब कैबिनेट बैठक को लेकर भी जनता का इंतज़ार खत्म हो गया है।

हिमाचल सरकार की पहली फुल कैबिनेट की बैठक 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में इस बैठक में नवनियुक्त सभी 7 मंत्री भाग लेंगे।

सबसे अधिक ओपीएस बहाली का इंतज़ार कर रहे कर्मचारियों की धुकधुकी बढ़ गई है। ऐसे में जब उन्हें पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल होने की पूरी उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस सरकार की 10 गारंटी पर भी सभी की नज़रें है।

सरकार बनते ही फैसला किया गया था कि पहली बैठक में ओपीएस भली का निर्णय किया जाएगा। अब बैठक तय हो चुकी है तो प्रदेश के सभी कर्मचारियों को लोहड़ी का तोहफा मिलने वाला है।

साथ ही महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के द्वार खुलने की भी पूरी सम्भवना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

“जब हज़ारों किलोमीटर दूर रेगिस्तान में अपने हरियाली वाले पहाड़ी हिमाचल के लोग मिल जाएं, तो मिलने का मन किसका नहीं करेगा"- अनुराग ठाकुर

Wed Jan 11 , 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 18वें राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह को संबोधित किया समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश से आए स्काउट्स और गाइड्स से उनके टेंट में जाकर मिले अनुराग ठाकुर एप्पल न्यूज़, पाली/ शिमला केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर […]

You May Like

Breaking News