पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला में स्कूटी ने मारी टक्कर, बुरी तरह घायल- IGMC में उपचाराधीन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एक दुर्घटना में चोट लगने के बाद इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

आज शाम जब वो अपने आवास के नज़दीक पैदल जा रहे थे तो एक स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मारी। इस दुर्घटना में उनके सर, नाक और आँख में चोट आयी है।

डॉक्टरों के मुताबिक सिटी स्कैन कराया गया है जिसकी रिपोर्ट ठीक आयी है। चिकित्स्कों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा है।

चिकित्स्कों का कहना है कि वह किसी भी प्रकार के खतरे से बाहर है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी है।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला स्कूटी चालक अब तक फरार है और पुलिस अब तक उसे नहीं पकड़ पाई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

खिलाड़ियों के पक्ष में उतरे विक्रमादित्य सिंह, निष्पक्ष जांच की मांग,आरोपी को रखें कार्यभार से दूर, हिमाचल में राजनेताओं को नही बल्कि खिलाड़ियों को सौंपी जाएगी खेल संघों की कमान

Sun Jan 22 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला महिला रेसलरों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गए यौन शोषण आरोपों के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने पर खिलाड़ी बैठे हैं। इन खिलाड़ियों के समर्थन में हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उतर आए हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की […]

You May Like