हिमाचल प्रदेश में 4 नगर निगमों के चुनावों का बजा बिगुल, 7 अप्रैल को मतदान के बाद परिणाम भी

1

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नगर निगम संसोधन विधेयक 2021पास होने के बाद चार नगर निगम के चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में चुनाव का ऐलान कर दिया है।

धर्मशाला सहित तीन नई नगर निगमों सोलन, पालमपुर और मण्डी में चुनावी तिथियों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ इन चार जगहों पर आदर्श चुनाव अचार संहिता भी लागू हो गई है। दोनों दलों ने निगम चुनावों के लिए पहले से ही कमर कस ली है।

22 से 24 मार्च को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाख़िल किए जा सकेंगे। 25 मार्च को छँटनी होगी जबकि 27 मार्च को नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद वोटों को गिनती शुरू होगी व उसी दिन चुनावी परिणाम भी सामने आ जाएंगे। चार नगर निगमों का चुनाव टूटू, चौपाल व धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत प्रधानों के साथ ही रखा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

11 हजार सेब बागवानों ने प्राकृतिक खेती विधि से शुरू की सेब बागवानी

Sun Mar 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल की आर्थिकी में अहम भूमिका निभाने वाली सेब बागवानी की बढ़ती लागत को कम करने के लिए प्रदेश के बागवानों ने प्राकृतिक खेती विधि से सेब बागवानी शुरू कर दी है। सेब बागवानी में प्रयोग होने वाले मंहगे खादों, कीटनाशकों और फफूंदनाशकों के बजाए अब प्रदेश […]

You May Like

Breaking News