IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू हिमाचल के पहले नेता, जिन्होंने कांग्रेस अधिवेशन में किया “राजनीतिक प्रस्ताव” प्रस्तुत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
सशक्त नेतृत्व कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहचान सम्पूर्ण राष्ट्र में एक दूरदर्शी नेता के रूप में भी स्थापित हुई है। उनके व्यक्तित्व और संगठन कौशल को प्रशासनिक तथा राजनीतिक दायरों में भी सराहा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

हिमाचल प्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता के लिए इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करना गौरवपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में यह पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश के किसी कांग्रेस नेता ने इसमें प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद कांग्रेस पार्टी में निरंतर बढ़ा है। कांग्रेस आलाकमान ने उन पर हमेशा ही विश्वास जताया है। बात चाहे प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व की हो या सरकार के गठन की।

आलाकमान ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व क्षमता को हमेशा ही सराहा है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण कांग्रेस आलाकमान की नज़र में हिमाचल कांग्रेस की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

TGT संस्कृत और हिंदी के लिए सिर्फ शास्त्री और LT- TET ही होगा मान्य

Sat Feb 25 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए TGT संस्कृत और हिंदी के लिए सिर्फ शास्त्री और LT- TET को ही मान्य किया है। अब बिना TET वाले TGT नहीं बन सकेंगे। देखें आदेश

You May Like

Breaking News