सत्तापक्ष के विधायकों का सदन में न पहुंचने पर विपक्ष ने किया हिमाचल सदन का “बायकॉट”

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन आज भोजन अवकाश के बाद सत्तापक्ष के विधायकों का समय पर सदन में न पहुंचने के बाद विपक्ष के विधायको ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

बीजेपी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सत्तापक्ष सदन चलाने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भोजन अवकाश के बाद सतापक्ष का कोई भी विधायक तय समय पर सदन में नहीं पहुंचा। इस विषय पर जब वह स्पीकर से मिले तो उनसे भी कोई स्पष्ट जवाब नही मिला।

सदन में बजट को लेकर चर्चा चली है लेकिन सरकार इसको लेकर कोई गंभीर नहीं है। सदन की गरिमा रखी जानी चाहिए। इसके खिलाफ विपक्ष ने सदन का बॉयकॉट किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल ने AFD के साथ 817.12 करोड़ के MOU किए हस्ताक्षरित, परियोजना से राज्य के 5 शहर होंगे लाभान्वित- मुख्यमंत्री

Tue Mar 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार ने राज्य के पांच शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं में सुधार के लिए फ्रांसीसी विकास एजेंसी ‘एजेंस फ्रैंकेंज डी. डेवलपमेंट’ (एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ रुपये की परियोजना के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की […]

You May Like

Breaking News