नगर निगम शिमला चुनाव में 109 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आज होगी छंटनी, 21 को नाम वापसी

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम चुनावों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और आजाद उम्मीदवारों के कुल 109 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

एआरओ (नगर निगम)/एडीएम राहुल चौहान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कल इन नामांकनों की छंटनी की जाएगी।

21 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इस दिन 3 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची चुनाव चिन्हों के साथ जारी कर दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी की ओर से 21 नामांकन, भारतीय जनता पार्टी की ओर से 35 नामांकन और कांग्रेस की ओर से 34 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 4 नामांकन और अन्य प्रत्याशियों के 15 नामांकन चुनाव आयोग को प्राप्त हुए हैं।

नामांकन के पहले दिन 13  अप्रैल को कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। वहीं 17 अप्रैल को 22 और 18 अप्रैल को 87 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे माता चिंतपुर्णी के दर्शन, लिफ्ट, स्क्यिोरिटी व ट्रैफिक प्लान किया तैयार - राघव शर्मा

Wed Apr 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, ऊना छिन्नमस्तिका धाम माता श्री चिंतपुर्णी जी में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को माता के आसानी से दर्शन हो सके, इस बारे उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को माईंदास सदन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के लिए लिफ्ट, स्क्यिोरिटी व ट्रैफिक […]

You May Like

Breaking News