file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

अनुराग ठाकुर ने शिमला में BJP प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट, किया रोड़ शो, कांग्रेस पर साधा निशाना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला चुनावों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी प्रचार में जुट गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शिमला में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए रोड़ शो किए और वोट मांगे। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश सरकार व राष्ट्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार महीने में ही सुक्खू सरकार गारंटी से पीछे हट गई है। इसलिए MC शिमला चुनावों में नहीं दी कोई गारंटी। इस बार केवल वादे और इरादे लेकिन इरादे भी नेक नहीं।

जनता वोट की चोट करेगी, जनता का मोह भंग हो गया है। पांच महीने में छह हजार करोड़ का कर्जा ले लिया है। महिलाओं को 1500 रुपए महीने का इंतजार है।

वन्ही पहलवानो के धरने पर अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन काम किया है खेलो में बजट जो यूपीए के समय में 946करोड़ था वह 3397करोड़ किया है।

खिलाड़ियों के साथ बैठक कर कमेटी का गठन किया। कमेंटी के सिफारशों के आधार पर लिए गए हैं निर्णय। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है।

वन्ही खड़गे के मोदी पर दिए बयान पर अनुराग ठाकुर ने पटवार किया है। अनुराग ने कहा कि बोले खड़गे अध्यक्ष तो बन गए लेकिन मानता कोई नही।

इसलिए सोनिया गांधी से भी ज्यादा अपमानित शब्द का कर रहें प्रधानमन्त्री के लिए इस्तेमाल। कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। इसके लिए देश से कांग्रेस नेता को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस का प्रचार हवा हवाई, सभी नेता बौखलाए- बिंदल

Thu Apr 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री पूरी तरह से बौखला गए हैं, जिस प्रकार से भाजपा का नगर निगम चुनावों में जोरदार प्रचार चल रहा है उससे कांग्रेस के सभी नेता पूरी तरह बौखलाए हुए नजर आ रहे […]

You May Like

Breaking News