file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दुःखद- कुल्लू में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 5 घायल, मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
कुल्लू जिला के भूंतर में HRTC की एक बस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत का समाचार है। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू से परिवहन निगम की बस नरोगी रोड़ पर जा रही थी जो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को उपचार के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुसार बस 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 5 घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के त्रैहण मोड़ के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सूचना के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस आज नरोगी से भुतंर की ओर आ रही थी और त्रैहन मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मुख्यमंत्री ने कुल्लू के उपायुक्त से दूरभाष पर सम्पर्क कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की और हादसे के प्रभावितों को अनुग्रह राशि तुरंत जारी करने के निर्देश भी दिए।

घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज़िला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए एवं घायलों को 15-15 हजार रुपए की त्वरित राहत राशि प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सैलरी न मिलने से एचआरटीसी सहित कई विभागों के कर्मचारी परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu Jun 15 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। 15 हजार से अधिक कर्मचारियों को मई महीने की तनख्वाह अभी तक नहीं मिल पाई है जिसमें अकेले साढ़े 11 हजार एचआरटीसी के कर्मचारी है। वन निगम, श्रम एवं रोजगार, मेडिकल […]

You May Like

Breaking News