वार्षिक अनुदान में 45 % वृद्धि के लिए डॉ. मारकंडा ने जताया भारत सरकार का आभार

1
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, काज़ा

केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के वार्षिक अनुदान 45 फ़ीसदी की वृद्धि के लिए कृषि मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है ।

\"\"

डॉ राम लाल मारकंडा ने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी विशेष धन्यवाद किया है। क्योंकि 15 वें वित्त आयोग  और केंद्र सरकार के सामने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सफलतापूर्वक तरीके से अपनी मांगों को रखा। इसी के चलते केंद्र सरकार ने पहली बार प्रदेश के वार्षिक अनुदान में 45 फ़ीसदी की वृद्धि की है।  हम 15वें वित्त आयोग के भी आभारी हैं।

कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय ने कहा पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल प्रदेश को सबसे अधिक अनुदान मिला है। प्राकृतिक खेती के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है।

2022 तक हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। हिमाचल सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने में लगी है। यही नहीं प्राकृतिक खेती में हज़ारों किसानों को ट्रेंड किया जा रहा है। इसी के कारण अब हिमाचल में प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस जहरमुक्त प्राकृतिक खेती को एक मिशन के तौर पर लिया जा रहा है और इसे एक जन आंदोलन के तौर पर प्रदेश में शुरू किया गया है। हिमाचल का अनुदान बढ़ने से जन लुभावनी योजनाओं को ओर व्यापक तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा ।।

Share from A4appleNews:

Next Post

सैनिकों पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करने से पीछे नहीं हट रही केंद्र सरकार, बिजली-पानी पर सब्सिडी बंद : अभिषेक

Mon Feb 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने कहा है कि देश पर अपनी जान न्यौछावर करने को हर समय तत्पर हमारे सैनिकों के बिजली व पानी पर सबसिडी बंद करने का फरमान सुनाकर केंद्र सरकार ने जता दिया है कि वह हर किसी पर सर्जिकल […]

You May Like

Breaking News