सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

विशेष – शिमला के दिगंबर जैन मंदिर में हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, बरमुंडा और कटी-फटी जींस पहनकर मंदिर में “नो एंट्री”, महिला और पुरुष दोनों के लिए निर्देश लागू

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

मंदिर प्रशासन ने एंट्री गेट पर लगाया निर्देश का फट्टा

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिगंबर जैन के मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मंदिर प्रशासन की तरफ से एंट्री गेट पर इसको लेकर फटा लगाकर आग्रह किया गया है कि अगर आप मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहन कर आते हैं तो आपको मंदिर के भीतर एंट्री नहीं मिलेगी।

इससे पहले कांगडा के मसरूर मन्दिर में भी यह निर्देश जारी किए गए थे।

मंदिर में लगाए गए फट्टे में पुरुष और महिला दोनों से आग्रह किया गया है कि वह हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, कटी फटी जींस, नाइटसूट और फ्रॉक इत्यादि पहनकर न आएं।

मन्दिर के पुजारी संजय कुमार जैन ने बताया कि आजकल लोग मन्दिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आते हैं जो लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है इसलिए मंदिर की जैन सभा ने यह निर्णय लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सलूणी हत्याकांड- समयोचित पुलिस कार्रवाई के बावजूद भाजपा का विरोध प्रदर्शन मात्र ओछी राजनीति- मुख्यमंत्री

Sat Jun 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिला के सलूणी में हुए हत्याकांड के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शायद देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका […]

You May Like

Breaking News