CM ने राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित 4 अधिकारियों को दी बधाई

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और तीन पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को बधाई दी है। 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं प्रशासन) दिनेश कुमार यादव, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र डरोह में तैनात निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा टीटीआर इकाई शिमला के सहायक उप-निरीक्षक किशोर कुमार को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए इन अधिकारियों को इन प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है।

जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

शर्मनाक- मंडी में मिठाई खिलाने के बहाने बरगलाकर युवक ने 7 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Sun Aug 14 , 2022
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी मंडी जिला के गोहर थाना क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर ने दूसरे प्रवासी मजदूर की 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस […]

You May Like