ऑनलाइन उदघाटन-शिलान्यास करने पर हिमाचल सरकार कर रही विचार- सीएम

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोविड-19 के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो राज्य सरकार आधारशिला रखने और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन आॅनलाइन करने पर विचार कर सकती है, ताकि विकास की गति निर्बाध चलती रहे। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही।

\"\"

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली भाजपा मंडल में सभी विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्रता से और निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकासात्मक कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और हमें अपनी विकासात्मक रणनीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और मजबूत नेतृत्व में ही भारत कोविड महामारी से प्रभावी ढंग से निपट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समयबद्ध और उचित निर्णय से यह सुनिश्चित हो पाया है कि कोविड-19 का प्रभाव अन्य विकसित देशों की तुलना में भारत में बहुत कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लाखों लोगों को वापिस लाना राज्य सरकार का नैतिक कर्तव्य था। उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों लोगों को विशेष रेलगाड़ियों और बसों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से वापिस लाया गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए इस विषय को उछालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सरकार चलाने का बहुत अनुभव है। उन्होंने कांग्रेस नेता को सलाह दी कि वह पहले कांग्रेस शासित राज्यों की स्थिति पर गौर करें और उसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक नेतृत्व विहीन पार्टी है, जिसमें हर कोई खुद को पार्टी के नेता के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विडंबना ही है कि कथित स्वास्थ्य घोटाले के बारे में कांग्रेस के नेता बहुत शोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला सरकार के संज्ञान में आया, स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपना रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।

हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और जिला अध्यक्ष मनोहर लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोविड संकट में भी मददगार साबित हुई हिमाचल कांग्रेस, पंजाब सरकार ने की तारीफ

Sat Jun 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी जयराम सरकार कोविड संकट के दौरान कुप्रबंधन के कारण प्रदेश की जनता की मदद में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। लॉकडाउन के बीच राज्य के बाहर फंसे लोगों को जब सरकार से […]

You May Like

Breaking News