“वन रैंक- वन पेंशन” की विसंगतियों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे “पूर्व सैनिक”

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

पेंशन विसंगतियों को लेकर पिछले लंबे समय से पूर्व सैनिक धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों को लेकर अवगत करा चुके हैं लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई है।

इसी को लेकर आज शिमला के सीटीओ चौक पर पूर्व सैनिकों द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई।

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए वह लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं।

दिल्ली के जंतर मंतर में 20 फरवरी से उनका धरना प्रदर्शन जारी है। पेंशन विसंगतियों के कारण जो पेंशन उन्हें मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है जिनकी पेंशन बढ़नी चाहिए थी वह कम हो गई है।

इन कमियों को सरकार जल्द दुरुस्त करें इस मांग को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना से हिमाचल में हरित क्षेत्र परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sun Jul 2 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमलाप्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोज़गार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना-2023 शुरू की है।इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से हरित क्षेत्र से संबंधित नई परियोजनाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है। हिमाचल में स्वरोज़गार, स्थानीय उद्यमशीलता और राज्य […]

You May Like

Breaking News