IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बड़ी ख़बर- तकलेच के थेडा में “बादल फटा”, नोगली खड्ड का जलस्तर बढ़ा, 30 मीटर सड़क बही, SDM के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर के तकलेच क्षेत्र में देर शाम को बादल फटने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही सूचना प्राप्त हुई उसके बाद एस डी एम रामपुर निशांत तोमर की अगुवाई में टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया है ।

अभी तक कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है । लेकिन तकलेच क्षेत्र में एक जगह से करीब 30 मीटर सड़क के टूटने की सूचना मिली है। इसके अलावा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

उपायुक्त ने बताया मौके के लिए भेजी गई टीम के डीएसपी रामपुर, नायब तहसीलदार, फील्ड स्टाफ, पुलिस कर्मी शामिल है। मौके से सूचना प्राप्त होने के बार ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- ननखड़ी के गडासू में कार हादसा, 2 की मौत 3 घायल

Fri Aug 16 , 2024
एप्पल न्यूज, ननखड़ी रामपुर बुशहर दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 16/08/2024 को समय लगभग 6:30 बजे एक कार HP 06B 5061 जो कि शोली से गडासू की ओर जा रही थी जो गडासू जीरो प्वाइंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमे 5 लोग सवार थे। […]

You May Like

Breaking News