स्टार आमिर खान ने आपदा राहत कोष में हिमाचल को दिया 25 लाख का अंशदान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपये की राशि का अंशदान दिया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह सहायता निःस्संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमिर खान के इस पुनीत कार्य से आपदा प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधानसभा में स्टांप संशोधन विधेयक और भू राजस्व संशोधन बिल पारित, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट, कहा- सरकार ने 10 गुणा बढ़ा दी स्टांप ड्यूटी, आम जनता पर पड़ेगा बोझ

Sun Sep 24 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का छठे दिन सतापक्ष द्वारा लाए गए स्टाम्प संशोधन विधेयक पर सदन में खूब हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने 10 गुणा वृद्धि के साथ सदन में स्टांप संशोधन विधेयक लाया जिसका बोझ आम जनता पर पड़ेगा […]

You May Like

Breaking News