प्रतिभा सिंह का आरोप- महंगाई पर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा, जनता की नकारी BJP को ऊलजलूल बयानबाज़ी से कुछ हासिल होने वाला नहीं

एप्पल न्यूज़, शिमला,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह महंगाई पर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश मे भाजपा के तानाशाही निर्णयों व नीतियों की बजह से देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से सरकारी खजाने को खाली  किया वह किसी से छुपा नही है। 70 हज़ार करोड़ से ऊपर का कर्ज व 10 हजार करोड़ की देनदारियां प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा से विरासत में मिली हैं।

प्रतिभा सिंह ने  आज एक बयान में कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश विकट आर्थिक स्थिति से गुज़र रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राहत के नाम पर झूठी बयानबाजी कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहें है।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश की ओर अपनी पूरी आंखे मूंद रखी है।

उन्होंने कहा कि आपदा पर भाजपा का दोहरा चरित्र है। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र की भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित लोगों के लिये 4500 करोड़ का राहत कोष स्थापित कर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है जो बहुत ही सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रभावित लोगों की पीड़ा को भलीभांति समझती है और इसी पीड़ा को दूर करने के लिये पूरी कांग्रेस सरकार दिन रात काम कर रही है। 

प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश में राहत,प्रभावित लोगों के पुनर्वास के साथ साथ भूस्खलन से ध्वस्त हुई सड़को,पुलों व भवनों के पुर्ननिर्माण में प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा सांसदों व नेताओं को प्रधानमंत्री से मिल कर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि भाजपा को ऊलजलूल बयानबाज़ी से कुछ भी हासिल होने वाला नही। प्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी उसे प्रदेश में हार का मुंह देखना पड़ेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से निपटना हिमाचल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

Wed Oct 11 , 2023
मुख्यमंत्री ने पीआईटीएनडी एण्ड पीएस अधिनियम के लिए मानव संचालन प्रक्रिया जारी की एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं यहां मादक द्रव्यों और स्वापक औषधी मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार रोकथाम अधिनियम-1988 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News