एजेंसियों ने हिमाचल में अब तक की 8.40 करोड़ की जब्तियां

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव और उप-चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और अन्य विभागों द्वारा 8.40 करोड़ रुपये की अवैध शराब, नकदी, आभूषण आदि जब्त किए गए हैं।

यह जानकारी आज यहां निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य आबकारी एवं कराधान और पुलिस विभागों ने 5.80 करोड़ रुपये मूल्य की 396655 लीटर शराब जब्त की है।


प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग ने अब तक 74.63 लाख रुपये की 37 किलोग्राम चरस, 1.08 करोड़ रुपये कीमत की 1.55 किलोग्राम हेरोइन तथा 25 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है।

उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 3.35 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण भी जब्त किये जा चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार उठाएगी पालमपुर की पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च- मुख्यमंत्री

Tue Apr 23 , 2024
एप्पल न्यूज़, पालमपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर में बीते दिनों हुई हृदय विदारक घटना की पीड़िता के परिवार के लोगों से सोमवार को मुलाकात की। धर्मशाला से सुजानपुर आते समय मुख्यमंत्री सुलह में नाल्टी दा पुल के पास एकत्रित लोगों से मिले और उनकी बात सुनी। पीड़िता […]

You May Like