file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्ताकों का किया विमोचन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों, भगवान श्री परशुराम और यमुना का विमोचन किया।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और आस्था पर आधारित दोनों ही पुस्तकें पाठकों के लिए ज्ञान का भण्डार हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम पुस्तक में लेखक ने रामायण, महाभारत और अनेक पुराणों के संदर्भों को जोड़ा है और भगवान परशुराम के विभिन्न रूपों को प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी तीर्थ महिमा से लेकर कुरूक्षेत्र की महिमा तथा राम-लखन परशुराम संवाद सहित अनेक विषयों को बड़े ही श्रद्धाभाव से प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि वहीं श्री यमुना नामक दूसरी पुस्तक में लेखक ने यमुना को केवल नदी नहीं बल्कि माता के स्वरूप में संदर्भों के साथ प्रस्तुत किया है।
राज्यपाल ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए अपने लेखन कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने को कहा।
अश्वनी वर्मा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए पुस्तकों को प्रकाशित करने तथा इस दिशा में उनके शोध व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाही परिवार मानसिकता वाली पार्टी- सुरेश कश्यप

Sun May 12 , 2024
एप्पल न्यूज, सोलन/अर्की भाजपा सांसद व लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अहंकार युक्त पार्टी है, गरीब इनके लिए कोई मायने नहीं रखते। सत्ता में रहकर यह लोग […]

You May Like

Breaking News