IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जनजातीय क्षेत्रों में जितना भी विकास हुआ सब वीरभद्र सिंह की देन- विक्रमादित्य सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, उदयपुर लाहौल स्पीति
मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि जन जातीय क्षेत्रों के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि रोहतांग सुरंग का निर्माण इस क्षेत्र के लिये कांग्रेस की बहुत बड़ी देन है। भाजपा का इसमें कोई भी योगदान नही है सिवाए इसके की उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उदघाटन किया।

तत्कालीन यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने इस के लिये बजट दिया और इसका शिलान्यास तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस ऐतिहासिक टनल का शिलान्यास किया था।


लाहुल स्पीति जिला के उदयपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्रों से बहुत ही लगाव था।

वह इस क्षेत्र के लोगों समस्याओं से भली भांति परिचित थे और समय समय पर उन्हें दूर करते थे। आज इस क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ है वह सब वीरभद्र सिंह की देन रहा है क्योंकि उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर छह बार कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में 9 तोड़ वन अधिकार अधिनियम , एफ आर ए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पारित कर दिया है और यह अभी प्रदेश के राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए लंबित पड़ा है।

उन्होंने कहा चूंकि इस अधिनियम को प्रदेश सरकार की कैविनेट ने पारित किया है इसलिए राज्यपाल को इसको अपनी मंजूरी देनी ही पड़ेगी। यह जनजातीय क्षेत्रों के लोगों का अधिकार है जिसे कांग्रेस बहाल किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस संसदीय क्षेत्र से एक ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है जिसे न तो अपने धर्म का कोई ज्ञान है और न ही प्रदेश के धर्म संस्कृति की।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रमुख दलाई लामा जी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उसके लिए प्रदेश के लोग विशेष तौर पर प्रदेश के बौद्ध धर्म के अनुवाई कभी माफ नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह इन दिनों चुनाव की शूटिंग पर आई है और 4 जून के बाद अपनी फिल्मी दुनिया में लौट जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अपने वरिष्ठ नेताओं को जिस प्रकार दर किनार किया है उससे भाजपा के अंदर भी इस प्रत्याशी को लेकर बहुत बड़ा असंतोष है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास के एजंडे को लेकर चुनाव मैदान में है जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास क्षेत्र के विकास का कोई भी विजन नही है। उन्होंने कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री के नाम का गुणगान कर वोट मांग रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने लाहुल स्पीति विधानसभा उप चुनाव में अनुराधा राणा को भी भारी बहुमत से विजय बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा में अनुराधा इस क्षेत्र की आवाज बनेगी।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने इस बार प्रदेश के एक बहुत ही होनहार, युवा अनुभवी नेता को चुनाव मैदान में उतारा है जो प्रदेश व मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के सांसद बनने के बाद लोकसभा में प्रदेश की आवाज बुलंद होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनाव- हिमाचल की 4 सीटों के लिए 37 और विधानसभा की 6 सीटों के लिए अब 25 मैदान में

Fri May 17 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त अब संसदीय क्षेत्रों के लिए 37 व विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए 25 उममीदवार मैदान में हैं।प्रवक्ता ने बताया कि आज संसदीय क्षेत्र शिमला […]

You May Like

Breaking News