IMG-20240928-WA0004
IMG-20240928-WA0004
previous arrow
next arrow

दुःखद- शिकारी देवी माता के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 2 की मौत 5 घायल

IMG-20240928-WA0003
IMG_20241012_102135
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

मंडी के जंजैहली स्थित माता शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रही एक कार आहूण के समीप खाई में गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में मृतकों में एक दम्पति जबकि घायलों में उनके 2 बच्चे, सास-ससुर व एक भांजा शामिल है। घटना के तुरंत बाद घायलों को सिविल अस्पताल बगस्याड़ ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नेरचौक मैडीकल कालेज रैफर किया गया है।

दुघर्टना में मृतकों की पहचान 24 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप कुमार गांव राजपुरा, तहसील सदर व जिला बिलासपुर और संदीप निवासी राजपुरा के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में 4 वर्षीय हर्ष पुत्र संदीप, एक वर्षीय पूर्वी पुत्री संदीप, 48 वर्षीय धर्मपाल पुत्र जगत राम निवासी रामशहर, जिला सोलन, 48 वर्षीय राजो देवी पत्नी धर्मपाल निवासी रामशहर, जिला सोलन और 20 वर्षीय बलदेव राज पुत्र बबलू राम निवासी कलर आनन्दपुर पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप अपनी पत्नी, बच्चों, भांजे और सास-ससुर के साथ माता शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रहा था। इसी बीच चैलचौक-जंजैहली सड़क पर आहुण के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।

इस हादसे में संदीप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी नीलम ने बगस्याड़ अस्पताल में दम तोड़ दिया।

डीएसपी करसोग ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जेपी नड्डा को केंद्रीय मंत्री बनने पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई, कांग्रेस बोली-

Mon Jun 10 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र मंत्री के रूप में शपथ लेने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, […]

You May Like

Breaking News