file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल सहित उत्‍तरी भारत में भीषण गर्मी का “ओरेंज अलर्ट” जारी, “हीट वेव” बढ़ाएंगी मुश्किलें

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मौसम विभाग ने उत्‍तरी भारत में भीषण गर्मी का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू, उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है।

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड और उत्‍तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी का अनुमान है।  मौसम विभाग  दक्षिण.पश्चिम मॉनसून के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है।

अगले एक दिन में इसके तेलंगाना और छत्‍तीसगढ़ के कुछ और भागों तक पहुंचने की संभावना है। अगले सात दिन के दौरान पूर्वोत्‍तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्‍की से सामान्‍य वर्षा हो सकती है।

बिहार, झारखंड और ओडिसा मेंअगले पांच दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, छत्‍तीसगढ़ और दक्षिण भारत के ज्‍यादातर भागों में अगले पांच दिन के दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कई ज़िलों में अगले 5 दिन भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। लू चलने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सेब, नाशपाती और अन्य फलों व फसलों को इससे विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जिसका किसानों व बागवानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक सुरेन्द्र पाॅल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के 6 ज़िलों हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में “हीट वेव” का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 17 जून से प्री. मॉनसून  की वर्षा होने की भी संभावना जताई है जिससे लोगों को तपती भीषण  गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।  

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत 14 बच्चों का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में दाखिला- CM सुक्खू बने "सहारा "

Wed Jun 12 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों की विश्व स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने की अभिलाषा पूरी हो रही हैं। प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना राज्य के अनाथ बच्चों को कॉन्वेंट और अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में दाखिला दिलाने में मील पत्थर साबित हो रही […]

You May Like

Breaking News