file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

चमड़ी उधेड़ना, लंगड़े पहलवान, मुख्यमंत्री चाटना’ जैसे शब्दों के लिए माफी मांगें मुकेश और कौल सिंह- सुरेश कश्यप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव का दिन करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे कांग्रेस के नेता अपनी हार नजदीक देख भाषा का संयम खोते जा रहे हैं।

सुरेश कश्यप ने कहा कि बीते रोज एक चुनावी जनसभाओं में ‘चमड़ी उधेड़ना, लंगड़े पहलवान, ऐसा मुख्यमंत्री चाटना’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल मुकेश अग्निहोत्री और ठाकुर कौल सिंह ने किया है जो उनकी हताशा को दर्शाता है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने बीते रोज मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल की और ‘चमड़ी उधेड़ने’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया।

मुकेश ने हरोली से बीजेपी प्रत्याशी और उनके साथी को उन्होंने ‘लंगड़े पहलवान’ तक कह दिया। यह दिव्यांगों के प्रति उनकी संकुचित सोच को दर्शाता है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए मुकेश अग्निहोत्री पहले भी अमर्यादित और तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ-साथ दिव्यांगों को अपमानित करने वाली टिप्पणी की है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी की ओर से हाशिए पर धकेले जाने से इतने हताश हैं कि वो भी शब्दों की गरिमा भूल चुके हैं।

बीते रोज उन्होंने ‘ऐसा मुख्यमंत्री चाटना’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल अपनी जनसभा में किया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये नेता देवभूमि हिमाचल की शालीन शैली को खराब करने का काम कर रहे हैं, और जनता इसका जवाब वोट के माध्यम से देगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रियंका गांधी संभालेंगी कांग्रेस प्रचार की कमान, 31 को कुल्लू से 10 नवंबर तक करेंगी ताबड़तोड़ रैलियाँ रोड़ -शो

Thu Oct 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की कमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संभालेंगी। 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रियंका गांधी वाड्रा एक के बाद एक रोड शो और रैली करने जा रही हैं। 31 अक्टूबर को कुल्लू में रोड शो […]

You May Like

Breaking News