file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

केंद्र सरकार किसानों की मांगें पूरी करने में हुई “फेल” 19 को 2 लाख किसान दिल्ली में करेंगे “किसान गर्जना रैली”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय किसान संघ किसानों की मांगो को लेकर दिल्ली में हल्ला बोलेगा। भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहा है।

किसान संघ की मांग है कि लागत के आधार पर फसलों का लाभकारी मूल्य लागू किया जाए और सभी प्रकार के कृषि जिंसों पर जीएसटी खत्म किया जाए।

भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार किसानों की मांगो को पूरा करने में फेल हुई हैं जिसके खिलाफ देश भर के 2 लाख के करीब किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर किसान गर्जना रैली करेंगे।

19 दिसंबर के इस प्रदर्शन में प्रदेश के लगभग 12 सौ किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग हैं कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाये।

कृषि यंत्रों व उर्वरकों, कीटनाशक को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाये. केन्द्र सरकार सभी प्रकार के GM, BT व GM सरसों को अनुमति देने के निर्णय को तुरन्त वापस ले।

वही हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप व दृष्टिकोण के लिए कृषि नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगो पर अमल नहीं करती हैं तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC शिमला में भड़की आग, मची अफरा तफरी- बड़ा हादसा टला

Fri Dec 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर के साथ अचानक आग भड़क गई लोगों में अफरा-तफरी मच गई तभी अस्पताल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार आई.जी.एम.सी में सेंटर हिटिंग […]

You May Like

Breaking News