file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

नालागढ़ क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन, विकास के नाम पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा- विक्रमादित्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है।

उन्होंने इस क्षेत्र से चुने गए पूर्व निर्दलीय विधायक को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को आहत किया है और यहीं बजह है कि अब इस क्षेत्र में उप चुनाव होने जा रहा है।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के पक्ष में आज डोली, सुन्ना, धरमाणा, बेहड़ी, रिवालसर, रामशहर व बरोग में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने हरदीप सिंह बाबा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में इन उप चुनावों के लिये भाजपा पूरी तरह दोषी है।

उन्होंने कहा कि निर्दलीयों विधायको का समय से पूर्व विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना प्रदेश के इतिहास में पहला मौका है। उन्होंने कहा कोई भी निर्दलीय विधायक किसी भी दल या सता पक्ष को अपना समर्थन देने के लिये स्वतंत्र होता है।

उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीयों विधायकों का अपने अपने पद से त्यागपत्र देना व फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना साफ दर्शाता है कि इसमें कुछ न कुछ तो काला हुआ है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है जो अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तीन उप चुनावों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी दस गारंटियों में से पांच पूरी कर दी है। इसमें कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की सम्मान राशि जारी करना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के कार्यो को हमेशा प्रमुखता देते हुए उन्हें हर हाल में पूरा करती है।
इस दौरन पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने भी सभाओं को सम्बोधित करते हुए हरदीप बाबा को इस बार विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व में जो गलती हुई है उसे अब नही दोहराना है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के निर्दलीय विधायक जिसे उन्होंने पांच साल के लिये क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिये विधानसभा में भेजा था,उसने उनका विश्वास तोड़ा है इसलिए अब उसे घर बैठाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है और सरकार को कोई खतरा नही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नादौन के नहीं हुए तो देहरा के क्या होंगे CM सुक्खू- बिंदल 

Thu Jul 4 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला कांग्रेस सरकार अपने काम के आधार पर एक बार चुनाव लड़ कर देखे सारी असलियत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने पिछले 18 महीनें में देहरा विधानसभा क्षेत्र में क्या काम किया ? देहरा की जनता को बताएं और उस आधार पर […]

You May Like

Breaking News