स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 अवार्ड में हिमाचल छठे और शिमला को मिला 65 वां रैंक

5
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शहरी विकास मन्त्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 अवार्ड घोषित किए गए, जिसमें हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग में स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 की तुलना में काफी सुधार हुआ है।

\"\"


उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेशों की रैंकिंग दो वर्गों में विभाजित की गई थी, जिसमें प्रथम वर्ग की रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने छठा स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में इस वर्ग में प्रदेश का 20वां स्थान था।

इस वर्ग में हिमाचल प्रदेश सहित झारखंड, हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, गोवा, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, अरूणांचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिंजोरम, मेघालय व केरल राज्य शामिल थे।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों की रैंकिंग भी दो वर्गों में की गई। इनमें 382 शहर शामिल है, जिनमें शिमला शहर को 65वां रैंक प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वर्ष शिमला को 128वां रैंक प्राप्त हुआ था।

इसी प्रकार 25 हजार से 50 हजार जनसंख्या तक के पहले 200 शहरों में हिमाचल प्रदेश के पांच शहर सम्मिलित हुए हैं, जिनमें नाहन, सोलन, मंडी, बद्दी और पांवटा साहिब शामिल है।
उन्होंने कहा कि 25 हजार जनसंख्या तक के शहरी स्थानीय निकायों की रैंकिंग में हिमाचल के 48 अन्य शहरों को भी अच्छी रैंकिंग प्राप्त हुई।

Share from A4appleNews:

Next Post

बाड़ा और जिला-तिंदर को मिली सड़क, वीएमजेएस के तहत पंचायत ने निकाली दो सड़कें,

Fri Aug 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, हितेश भारती आनी आनी विकास खंड की ग्राम पंचायत रोपा के बाडा और जिला तिंदर क्षेत्र और इसके आसपास के गांव के लोग आखिरकार सड़क सुविधा से जुड़ गए। सरकार की प्रतिबद्धता, पंचायत के सहयोग और जनसहभागिता से करीब दर्जन भर गांवो के 500 लोगों की दशकों पुरानी […]

You May Like